भारतीय इंटर कॉलेज की छात्रा वाणी ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक
प्रधानाचार्य डॉक्टर अनूप सिंह ने पुष्प गुच्छ व अध्यापिकाओं ने वाणी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया
गांव सरसीना की बेटी की उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया
तल्हेडी बुजुर्ग- भारतीय इंटर कालेज की छात्रा ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे के भारतीय इंटर कालेज की छात्रा वाणी पुत्री अनिल निवासी सरसीना द्वारा कांस्य पदक जीतने पर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनूप सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्रा वाणी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और स्कूल की अध्यापिकाओं ने वाणी को फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनूप सिंह ने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चे क्रीडा क्षेत्र में भी अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है इसलिए जो बच्चा कड़ी मेहनत और लगन से खेल में रुचि दिखाएगा उसको स्कूल परिवार की और से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रधानाचार्य ने स्कूल के *व्यायाम अध्यापक कपिल राणा ,विपिन सिंह और रणजीत यादव के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की और उन्हें इस सफलता का श्रेय देते हुए सम्मानित किया है। कांस्य पदक विजेता वाणी ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किया हुआ कार्य सफल होता है मैंने भी इसी रास्ते पर चलकर पदक की प्राप्ति की है। छात्रा वाणी ने पदक की जीत का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को दिया है। कार्यक्रम के दौरान अध्यापक रामकिशोर ,चरण सिंह, जियाराम, रवि दत्त, प्रमिल, विनोद चौधरी जितेंद्र ,सोनू व अध्यापिका कुमारी संगीता नीरज आदि ने भी छात्रा वाणी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़