जामली गांव में मां दुर्गा विसर्जन में दिखाई दी गांव की एकता
पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
बैतूल जिले के चिचोली तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आलमपुर के जामली गांव में मां दुर्गा जी की स्थापना बड़ी धूमधाम से की गई थी ग्राम के युवा साथी बुजुर्ग साथी सब ने बढ़-चढ़ भाग लिया और दशहरा के दिन माता रानी का हवन पूजन किया उसके बाद भंडारा किया गया इसमें सभी लोगो का अच्छे से सहयोग मिला और जामली गांव में मां दुर्गा जी की पंचायती स्थापना लगभग 20 वर्ष पहले की गई थी माना जाता है कि इस बार युवा साथी बुजुर्ग साथी के सहयोग से गांव में मां दुर्गा जी विराजमान हुई और बहुत ही शान्ति पूर्ण तरीके से मां दुर्गा जी का विसर्जन किया गया माता बहन बेटियां युवा साथी बुजुर्ग साथी सभी ने माता रानी की बिदाई दी सभी गांव के लोगो पर मां दुर्गा जी का आशीर्वाद बना रहे चिचोली बैतूल से संवाददाता राजेंद्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट