दशहरा पर अखाड़े में उतरे विधायक, दिखाई लाठी की बाजीगिरी
महराजगंज, 3 अक्टूबर 2025 —
महराजगंज दशहरा के अवसर पर नगर में आयोजित बजरंग अखाड़ा खेल में इस बार खास नज़ारा देखने को मिला, जब सदर विधायक जयमंगल कनौजिया खुद अखाड़े में उतर आए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद नगर तिराहे पर अखाड़ा दुर्गा मंदिर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाठी, भाला व तलवार की पारंपरिक कलाएं प्रस्तुत की जा रही थीं। कलाकारों की लाठीबाज़ी देखकर विधायक अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच से उतरकर अखाड़े में पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक रहे विधायक ने लाठी उठाकर दमखम दिखाया, जिसे देख दर्शकों में उत्साह भर गया और तालियों की गूंज उठी। विधायक कनौजिया ने कहा कि अखाड़ों की परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो नई पीढ़ी को अनुशासन, वीरता और सेवा भाव सिखाती है। आयोजन में नगर के सभी वर्गों की सहभागिता रही।
छोटेलाल पाण्डेय
जिला रिपोर्टर
इंडियन टीबी चैनल
महराजगंज यूपी