नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
यशवंत सिन्हा ने विधायक प्रदीप प्रसाद के बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त किया
हजारीबाग: झारखंड के पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद के बहनोई, स्वर्गीय दिलीप कुमार साहू के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शुक्रवार को यशवंत सिन्हा हजारीबाग के सिद्धार्थ नगर में दिलीप साहू के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया।
इस दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप साहू का जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में विधायक प्रदीप प्रसाद और उनके पूरे परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
यशवंत सिन्हा के आगमन पर प्रदीप प्रसाद ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और सांत्वना से परिवार को काफी हिम्मत मिली है।