39वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट ,नई कार्यकारिणी गठित, सुमित सोनी अध्यक्ष व रजत राज बने सचिव
दुद्धी सोनभद्र। आगामी 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। रविवार को टाउन क्रिकेट क्लब खेल मैदान पर हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में सुमित सोनी को अध्यक्ष एवं रजत राज को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मैच रेफरी के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल और सलीम खान टूर्नामेंट के दौरान अहम भूमिका निभाएंगे। नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर जबीं,महबूब खान , रजनीश, निशांत मोहन,गौरव सोनी ,विवेक अग्रहरि ,सतीश सोनी सहित अन्य खेलप्रेमी एवं क्रिकेट क्लब सदस्य मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह