मुख्यमंत्री मोहन यादव के किसान हितैषी निर्णयों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे किसान- सांसद दर्शन सिंह चौधरी
भोपाल में होगा”किसान आभार सम्मेलन”
राजेन्द्र धाकड़ जिला संवाददाता नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के युवाओं का रुझान खेती की ओर तेजी से बढ़ा है। किसानों के हित में लिए गए इन निर्णयों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद दर्शनसिंह चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मान में 18 अक्टूबर, शनिवार को मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में किसान आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाSएगा। नर्मदापुरम जिले से हजारों किसान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।