दुद्धी सोनभद्र। दीपावली नजदीक है, लेकिन नगर पंचायत दुद्धी की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्ड नंबर 2 की गलियों में गंदगी का आलम अब भी जस का तस बना हुआ है।
मनोज जायसवाल, आनंद जायसवाल और रविंद्र जायसवाल के घर जाने वाली गली में लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक यहां सफाई नहीं कराई गई है।
रविंद्र जायसवाल ने बताया कि गली में कूड़ा जमा होने से बदबू फैल रही है। बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दीपावली आने को है, लेकिन नगर पंचायत की टीम अब तक यहां नहीं पहुंची।
स्थानीयों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड कमिश्नर नंबर 2 से निवेदन किया है कि जल्द सफाई कराकर इलाके को स्वच्छ बनाया जाए ताकि दीपोत्सव का आनंद गंदगी की जगह स्वच्छता के साथ मनाया जा सके।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह