ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

BSF ने “फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0” का किया सफलतापूर्वक समापन

```

नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।

 

BSF ने “फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0” का किया सफलतापूर्वक समापन

 

सरदार पटेल जयंती पर “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य” की थीम पर हुआ ‘यूनिटी रन’ का आयोजन

 

हज़ारीबाग:सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने खेल और युवा मामलों के मंत्रालय के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत आयोजित “फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0” का सफलतापूर्वक समापन किया।

 

2 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ यह विशेष अभियान

 

कल, 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर “यूनिटी रन” के साथ संपन्न हुआ।

इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य” रखा गया था, जिसका उद्देश्य बल कर्मियों, उनके परिवारों और आम नागरिकों के बीच फिटनेस और स्वच्छता के प्रति एक स्थायी संस्कृति को बढ़ावा देना था।

 

महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजन: बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल के आदेशों का अनुपालन करते हुए, यह सम्पूर्ण अभियान प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक धीरेन्द्र कुटे (भा0पु0से0) के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हुआ।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसमें 27 अक्टूबर 2025 को “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संदेश के साथ “स्पेशल साइक्लिंग और प्लॉगिंग ड्राइव” (कचरा उठाते हुए दौड़ना) और 28 अक्टूबर 2025 को “फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन” का आयोजन प्रमुख रहा।

 

महानिरीक्षक महोदय ने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि प्लॉगिंग ड्राइव जैसी गतिविधियों ने बल कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया है, जिससे फिटनेस को स्वच्छता और राष्ट्र के प्रति एकता की भावना से जोड़ा

गया है।

 

राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह: 31 अक्टूबर को ‘यूनिटी रन’ के सफल समापन के बाद, राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बल कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने की प्रतिज्ञा ली।

 

यह पहल दर्शाती है कि सीमा सुरक्षा बल देश की सुरक्षा के साथ-साथ एक स्वस्थ, जागरूक और एकजुट राष्ट्र के निर्माण में भी सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *