50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है गेहूॅ का प्रमाणित बीज
इंडियन टी वी न्यूज
रिपोर्टर अनिल सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच 15 नवम्बर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि रबी वर्ष 2025-26 में बुआई किये जाने हेतु जनपद में हिल इण्डिया कम्पनी संस्था के बीज बिकी केन्द्रों द्वारा गुणवत्ता युक्त गेहू बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। डॉ. यादव ने बताया कि गेहूॅ बीज (प्रमाणित) कर बिक्री मूल्य रू. 4,680=00 प्रति कुण्टल निर्धारित है। जबकि गेहूॅ बीज पर सरकारी अनुदान रू. 2,340=00 तथा बीज बिक्री पर कृषक अंश रू. 2,340=00 प्रति कुण्टल देय है। अर्थात गेहूॅ बीज पर कृषकों को 50 प्रतिशत का अनुदान देय है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विकास खण्ड अन्तर्गत तेजवापुर, फखरपुर व कैसरगंज, शिवपुर के रामपुर धोबियाहार, शिवपुर में मसूदनगर बसथनवा, बलहा में अगैया चौराहा, चित्तौरा में आसाम चौराहा, हुज़ूरपुर में आदिलपुर व हुज़ूरपुर, नवाबगंज में बसन्तपुर कलिका, रिसिया में प्रहलादा पेट्रोल पम्प व रिसिया बाज़ार, मिहींपुरवा में स्टेट बैंक मिहींपुरवा के निकट, महसी में बांसगढ़ी व पयागपुर में खुटेहना बाज़ार में स्थित हिल इण्डिया कम्पनी संस्था के बीज बिकी केन्द्र पर 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं बीज उपलब्ध है। इच्छुक किसान कृषक अंश का भुगतान कर गेहूॅ बीज प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. यादव द्वारा किसानों को सुझाव दिया गया है कि बिक्री केन्द्र पर अंकित दर से अधिक मूल्य की मांग की जाती है तो तत्काल इसकी सूचना जिला कृषि कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 7839882245 अथवा 9839701048 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायत सही पाये जाने पर सम्बन्धित बीज ब्रिकी केन्द्र के कार्मिक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।