नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद
राज्य के निर्माण में सभी वीर नायकों के योगदान को मेरा झारखंडी जोहार : जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण मनाई गई तथा झारखंड का 25 वां स्थापना रजत गौरव दिवस के रूप में मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के ही नही, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव थे । उन्होंने अपने धर्म, संस्कृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए महज 25 वर्ष के अल्पायु में देश के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया । हम सभी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए । झारखंड के 25 वां स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि हम सभी वीर नायकों और राज्य के निर्माण के योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं । यह केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि संघर्ष आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली उत्सव है । इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने कहा कि आइए हम सभी मिलकर एक समृद्ध आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लें । कार्यक्रम के पश्चात पुराना बस स्टैंड स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनहे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । मौके पर प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, विजय यादव, शैलेन्द्र कुमार यादव जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान कांग्रेस नेत्री रेणू देवी, मनिषा टोप्पो, संगीता मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत ओझा, रजी अहमद, लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, अकिल अहमद, साजिद हुसैन, अजय गुप्ता, मनोज नारायण भगत, उदय पाण्डेय, सुनिल सिंह राठौर, सुनिल अग्रवाल, कृष्णा कुमार यादव, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम रजा, तारिक रजा, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, जावेद इकबाल, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, रघु जायसवाल, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डु सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, कृष्णा किशोर प्रसाद, रिंकू कुमार, दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्षों में नौशाद आलम, अजित कुमार सिंह, अब्बास अंसारी, बैजू गलहोत, अब्दुल मनान वारसी, गौतम कुमार मेहता, मुस्ताक अंसारी, सैयद अशरफ अली, मंसुर आलम, अनिल कुमार भुईंया, विशेश्वर स्वर्णकार, शारिक अख्तर, नरेश कुमार साव, आरिफ अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अर्जुन नायक, बहादुर सागर, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, असगर अली, नागेश्वर मेहता, विकास कुमार गुप्ता, निसार अहमद भोला, प्रकाश कुमार राणा, मोहम्मद इफ्तिखार, रफीक आलम, उपेन्द्र यादव, असलम खान, बलदेव उरांव, वशीम सर, कौशल कुमार सिंह, इकबाल अहमद, खालिद मोहम्मद, मोहम्मद कमरूउद्दीन, अरूण कुमार यादव, अशोक कुमार अधिवक्ता इजहार हुसैन, अजित कुमार गुप्ता, अमर सिंह यादव के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।