गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़ )
शादी के सातवे दिन पत्नी ने प्रेमी को ससुराल बुलवा के पति को मरवा दी गोली,बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में दुल्हन के प्रेमी पति के कनपटी में कट्टा सटाकर गोली मार हत्या कर दी।
परसरामपुर थानाक्षेत्र के वेदीपुर निवासी अनीस (27) की शादी गत 13 नवंबर को गोंडा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला अनीस गुरुवार देर रात घर के पास टहल रहा था।
तभी बाइक सवार प्रेमी रिंकू सिंह वहां पहुंचा और रास्ता पूछने के बहाने अनीस को अपने साथ करीब 150 मीटर दूर ले गया। यहां पहुंचने के बाद कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी।लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसे अस्पताल अयोध्या भिजवाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वारदात के ठीक एक दिन पहले ही अनीस की पत्नी अपने मायके गई थी। पुलिस ने जब उसके प्रेमी के बारे में पता लगाया तो घटनाक्रम की पूरी तस्वीर उभर कर सामने आ गई। पुलिस के अनुसार अनीस की पत्नी ने अपने प्रेमी रिंकू सिंह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर प्रेमी ने गोली मारकर अनीस को मौत के घाट उतार दिया।