सहारनपुर नागल पुलिस का नशे पर करारा प्रहार अंतर्राज्यीय चार शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चालये जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा में एसएसपी के निर्देशन में ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत नशीले पदार्थों की रोकथाम, बिक्री या इसमें लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही सघन चेकिंग के दौरान थाना नागल पुलिस ने अंतर्राज्यीय चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर बड़ी सफलता प्राप्त की है जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजकुमार चौहान अपनी पुलिस टीम के साथ पांडोली रोड स्थित रेलवे पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें होंडा सिटी कार संख्या HR26/CG/1591 व मारुति फ्रांस कार संख्या HR12/AW/7002 दिखाई दी जिनको रोककर चेकिंग की गई तो दोनों कारों से 99 पेटी हरियाणा मार्का फाल्कन करीब 891 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। दोनों कारों से गिरफ्तार तस्कर अरुण पुत्र मनोज निवासी गांव बांद थाना इसराना जिला पानीपत, गौतम पुत्र राकेश निवासी ओल्ड नागल दिल्ली कैंट, संदीप पुत्र बिजेंद्र गांव खैरावड तहसील तोशाम जिला भिवानी व विकास पुत्र सुरेश गांव रिठाल जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चारों अभियुक्तों ने बताया कि हरियाणा मार्क की शराब अन्य राज्यों में खासकर सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में मोटे मुनाफे के साथ बिक जाती है इससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती है जिस वजह से वह यह काम कर रहे थे। पुलिस चारों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई जिनका सुसंगत धाराओं में मुकदमा करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजकुमार चौहान,आबकारी निरीक्षक अरुण सिंह उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,हैड कांस्टेबल तरुण त्यागी, रणजीत सिंह व कॉन्स्टेबल विक्रांत शामिल रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़