इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य पडरौना।
शहर के पास रामधाम विशुनपुरा गांव में एक मकान में नकली उर्वरक फैक्टरी चल रही थी। गोपनीय सूचना पर सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में इसका खुलासा हुआ। इस दौरान हालांकि कोई गिरफ्तार नहीं हुआ पर 12 बोरी नकली पोटाश, नमक का चूर्ण, नारंगी रंग और बोरे पैक करने की मशीन आदि बरामद हुए। पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी मकान मालिक से पूछताछ कर रहे हैं।अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि रामधाम विशुनपुरा गांव में नकली खाद फैक्टरी चल रही है। इस पर सोमवार को पुलिस को लेकर छापेमारी करने पहुंचे तो मकान बंद मिला। खुलवाया गया तो अंदर उर्वरक बनाने में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न रसायन और सामग्री मिली। वहां नमक के पाउडर एवं चूने को मिलाकर नकली उर्वरक तैयार किया जा रहा था। मौके से प्लास्टिक की बोरियों में भरे हुए 12 बोरी नकली पोटाश बरामद किया। इसके अलावा फैक्टरी में मशीनों की सहायता से नकली पोटाश बनाकर उसे बोरियों में भरने का कार्य किया जा रहा था। हालांकि कोई पकड़ा नहीं गया। बरामद नकली उर्वरक सील कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पुलिस के साथ साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही ह