इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य जनपद
कुशीनगर पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बबुईया हरपुर के कोठीलवा घाट से लगभग 1 किलोमीटर उत्तर नदी के पास स्थित गन्ने के खेत से एक लावारिस शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।