भैरमगढ़ बीजापुर छत्तीसगढ़
स्थान – बीजापुर
जिला संवाददाता – सचिन सिंह
भैरमगढ़ क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट को लेकर उपभोक्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है। कुछ ग्राहकों का आरोप है कि उन्हें फ्लिपकार्ट के माध्यम से फर्जी या अपेक्षा से अलग सामान डिलीवर किया गया।
ग्राहकों का कहना है कि जब उन्होंने नियमों के तहत रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया अपनाई, तो फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट, कर्मचारियों एवं स्थानीय मैनेजर द्वारा असहयोगात्मक व्यवहार किया गया। आरोप है कि रिप्लेसमेंट के दौरान कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और दबाव बनाने की कोशिश की।
पीड़ित ग्राहकों ने आम जनता से अपील की है कि फ्लिपकार्ट से सामान मंगाते समय पूरी सतर्कता बरतें, डिलीवरी के समय ओपन बॉक्स चेक जरूर करें और किसी भी समस्या की स्थिति में लिखित शिकायत एवं वीडियो/फोटो साक्ष्य सुरक्षित रखें।
( सचिन सिंह Indian TV news ) ब्यूरो चीफ बीजापुर छत्तीसगढ़