ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिला कारागार उरई में बंदियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

```

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रसोई में कार्यरत बंदियों को दिए स्वच्छता व गुणवत्ता संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के क्रम में जिला कारागार उरई में निरूद्ध बंदियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी०के० राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल यादव तथा कारागार चिकित्साधिकारी डा० सर्वेश कुमार ने रसोई घर में कार्यरत बंदियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए बताया कि बालों की सफाई, नाखूनों का छोटा व स्वच्छ होना तथा बर्तनों की पूर्ण स्वच्छता ही सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन की पहचान है। उन्होंने रसोई में कार्य के दौरान स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया।जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत जेल अधीक्षक नीरज देव ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ कारागार के रसोईघर एवं खाद्यान्न भण्डार गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर, भण्डार गृह एवं उपयोग में लाए जा रहे बर्तनों की गहनता से जांच की गई, जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं दुरुस्त पाई गईं। जिला कारागार उरई प्रशासन की यह पहल सर्दी के मौसम के दृष्टिगत बंदियों को स्वच्छ, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कारागार चिकित्साधिकारी डा० सर्वेश कुमार, उप कारापाल/खाद्य प्रभारी अमर सिंह, उप कारापाल सर्किल इंचार्ज रामलखन सहित अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।

(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख

उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *