पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहबाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को अवैध शराब/सटटा/जुआ एवं अवैध गतिविधियां में लिप्त रहने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर केंट क्षेत्रांतर्गत जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सूचना प्राप्त होने पर 16 मोहाल नाला के पास, एंव 16 मुहाल काम्पलेक्स के पास दविश देकर कुल 10 जुआरियान मनीष राठौर, इमरान मकरानी, रोहित कंनौजिया, जयसींग अहिरवार, अरवाज मोहम्मद , सुरेन्द्र यादव, साकिब उर्फ डिल्डुल मकरानी, मुन्ना प्रजापति, रिजवान मकरानी, रशीद राईन सभी निवासी सदर थाना केंट जिला सागर को पकडा गया। जिनके कब्जे से कुल 7010/-रूपये एवं 52 ताश के पत्ते की 02 गड्डी जप्त कर प्रथक प्रथक 02 प्रकरण जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
Indian TV news reporter Kamlesh ahirwar Sagar MP