ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मथुरा में टैक्सी चालक व क्राइम रिपोर्टर लक्ष्मण प्रसाद पर जानलेवा हमला, दबंगों ने की बेरहमी से मारपीट और वाहन तोड़फोड़, थाना राया की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

```

गोंगा राया मथुरा, उत्तर प्रदेश
मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के ग्राम गोगा में टैक्सी चालक एवं क्राइम न्यूज़ रिपोर्टर लक्ष्मण प्रसाद पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 2 जनवरी 2026 की शाम वह लखनऊ से आई महिला यशिका भारद्वाज को मथुरा पुलिस लाइन से उनके ससुराल ग्राम गोगा छोड़ने गया था।
इसी दौरान टैक्सी खड़ी करने को लेकर सागर एवं पुष्पेंद्र चौधरी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे टैक्सी का शीशा टूट गया और लक्ष्मण प्रसाद के नाक, हाथ व उंगली में गंभीर चोटें आईं।
घटना के समय पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, जिस पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इसके बावजूद आरोप है कि थाना राया पुलिस ने न तो पीड़ित की FIR दर्ज की और न ही मेडिकल परीक्षण कराया।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावर ग्राम प्रधान का पुत्र है तथा हमलावर एक एक भाई लालजीत लखनऊ पुलिस में तैनात है, जिसके चलते थाना स्तर पर दबाव और पक्षपात के कारण कार्रवाई नहीं की गई।
मामले को लेकर लक्ष्मण प्रसाद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, FIR दर्ज कराने तथा दोषियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *