ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जोशियापुरा में स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में हुई चोरी का 24 घटें के अंदर सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार

```
गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ (इंडियन टी वी न्यूज़)

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जोशियापुरा में स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में हुई चोरी का 24 घटें के अंदर सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान एक अदद बडा पीतल का घंटा, एक अदद ताबें की थाली, 03 अदद ताबें का लोटा व 770 रूपये नगद बरामद किया गया ।

दिनांक 31.12.2025 को वादी श्री प्रेमनाथ तिवारी पुत्र स्व0 घनश्याम तिवारी निवासी मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच(एडवोकेट प्रबन्धक नानक शाही धर्म रक्षा समिति जोशियापुरा बहराइच) द्वारा सूचना दिया गया कि मोहल्ला जोशियापुर में स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में किसी अज्ञात चोर द्वारा मंदिर के पीछे की जाली तोड़ कर बडा पीतल का घन्टा , दान पात्र की कुन्डी तोड़ कर उसमे रखा चढावा , पूजा के बर्तन थाली व तांबे का लोटा चोरी कर लिया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 276/25 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह को आवंटित की गयी ।
घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये निर्देश के क्रम में दिनांक 01.01.2026 को उ0नि0 श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह हे0का0 सुरेन्द्र कुमार यादव द्वारा घटना कारित वाले अभियुक्त पुलकित मिश्रा पुत्र सुशील कुमार मिश्रा निवासी डिगिहा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहाइच को समय 15.45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया एक अदद बडा पीतल का घंटा, एक अदद ताबें की थाली, 03 अदद ताबें का लोटा व 770 रूपये नगद बरामद किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *