बिरामी जी एस एस पर ग्रामीणों का धरना , जी एस एस पर मौजूद एक भी कर्मचारी नहीं होने पर फुटा ग्रामवासियों का आक्रोश।
ढोला के निकटवर्ती बिरामी गांव में विगत चार
दिनो से थ्री फेस लाईट नहीं होने से ग्रामीणों के कुंए बंद पड़े हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष उत्पन्न हुआ है। ग्रामीण रमेश सिंह राठौड़ तथा लुम्भाराम देवासी ने हमारे संवाददाता पाबू सिंह कुम्पावत को बताया कि हमारे बिरामी गांव में विगत चार दिनो से थ्री फेस लाईट नहीं के कारण हमारे कृषि कुंए सुनें पड़े हैं जिसकी वजह से हमें काफी नुकसान हो रहां है जब इसकी शिकायत को लेकर सभी ग्रामीण बिरामी जी एस एस पर पहुंचे तो वहां पर एक भी कर्मचारी नहीं मिले तो और ग्रामीण और भी भड़क गये जब इसकी सूचना सम्बन्धित विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को फोन पर लेने लगे तो दोनों आला अधिकारियों के फोन थे यानी वो अधिकारी ग्रामीणों के समस्या को लेकर वे बेफिक्र है , उन्हें काश्तकारों की कोई नहीं प्रवाह है। भगवान ना करे कभी कोई अगर गांव में कोई हादसा भी अगर हो जाये तो इनके आला अधिकारियों के माथे में जु तक नहीं रेंगती है , ऐसे मैं इन आम जनता का क्या होगा। ग्रामीणों ने सम्बन्धित विभाग को हिदायत दी है कि अगर इस समस्याओं का दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो ए ई एन तथा एक्शन कार्यलय के आगे धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत की रिपोर्ट।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत की रिपोर्ट।
About the Author
Post Views: 22