ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बिनवठ गांव में नया वर्ष व अधिराज सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य मे कीर्तन व वृद्ध असहाय को वितरण किया गया कम्बल।

```

मामला बबेरू तहसील क्षेत्र के बिनवठ गांव का है। जहाँ आज नये वर्ष 2026 व रामजीत सिंह के सुपौत्र अधिराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में कीर्तन भजन व वृद्ध असहाय लोगो को कम्बल वितरण का भव्य आयोजन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया गया है, जिसमे चित्रकूट से पधारे पंडित शिव विलाश द्विवेदी जी के द्वारा शानदार बधाई गीत प्रस्तुत किया गया,इनके साथ साथ उमानंद सिंह के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी. जिसमे बैठे दर्शकों में समां बांध दिया. जिसमे दर्शको को तालिया बजाने में मजबूर कर दिया है, उसके बाद रामजीत सिंह द्वारा सैंकड़ो की संख्या में वृद्ध असहाय गरीब महिला पुरुषो को कम्बल व गर्म शाल वितरण किया गया। इस मौके में विनय सिंह, कामता प्रसाद, विशम्भर सिंह, सुनील सिंह अंकित सिंह, गयापाल सिंह, अनमोल सिंह भूप सिंह नारायण तिवारी, समरजीत सिंह दलजीत सिंह, सहित सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *