जाकिर झंकार आहवा : दिनांक : ०९आज डांग जिले के आहवा में डांग जिला भाजपा द्वारा भाजपा आदिवासी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गणपतसिंह वसावा जी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुजरात सरकार के आदिवासी विकास मंत्री श्री नरेशभाई पटेल, लोकसभा के दंडक एवं वलसाड–डांग के सांसद श्री धवलभाई पटेल तथा गुजरात विधानसभा के दंडक श्री विजयभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डांग जिले के जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भव्य रैली और आत्मीय स्वागत ने यह स्पष्ट कर दिया कि आदिवासी समाज के कल्याण के लिए भाजपा का संगठन कितना सशक्त और संगठित है।
इस अवसर पर डांग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री किशोरभाई गामित, संगठन प्रभारी श्री राजेशभाई देसाई, प्रदेश आदिवासी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुनभाई, प्रदेश आदिवासी मोर्चा के महामंत्री श्री पियूषभाई पटेल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री दशरथभाई, जिला महामंत्री श्री हरिरामभाई सावंत, जिला पंचायत अध्यक्ष, तालुका पंचायत अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी, विभिन्न गांवों के सरपंच सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के नेता उपस्थित रहे।