खबर रामदेवरा जैसलमेर
ITN न्यूज चैनल
रिपोर्टर लक्ष्मण राम
प्रेम प्रसंग के मामले में हो रही समझाइस बैठक में लड़के के पिता के नहीं आने पर उसके घर में लगाई गई थी आग
रामदेवरा
रामदेवरा के निकटवर्ती छायण गांव में पिछले दिनों एक प्रेम प्रसंग के मामले में तूल पकड़ लिया था।इस संबंध में ग्रामीणों की तरफ से गांव मे हि समझाइस बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें लड़की भगा ले जाने वाले लड़के के परिवार के मुखिया को बुलाया गया था। लेकिन वह डर के मारे बैठक में उपस्थित नहीं हुआ ऐसे में लड़की के परिवारजन सहित अन्य जिन्होंने लड़के के घर पहुंच कर घर में रखें सभी सामान में आग लगा दी थी। टांका तोड़ दिया और अन्य कई तरह का नुकसान कर दिया। इससे गांव में काफी तनाव का माहौल हो गया था इस संबंध में लड़के के पिता रेंवत नाथ जोगी ने 13 जनवरी क़ो पुलिस थाना रामदेवरा में उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार के निर्देशन में पुलिस की तरफ से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की गई जिसमें पुलिस को सफलता मिली। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस थानाधिकारी खेताराम ने बताया कि पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जारी है। इस घटना पर जो भी शामिल है उन्हें भी पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग लगाने की घटना से करीब 15 से 20 लाख रुपए का उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है अभी भी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही है इससे परिवार डर भय और सदमे में है।