ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हरदौली व गौरीखानपुर में आगामी त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सीओ के नेतृत्व में किया गया रूट मार्च

```

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर व हरदौली गांव का है। जहां बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आगामी होली तथा रमजान त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टिगत रखते हुए बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के द्वारा भारी पुलिस बल के साथ बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली तथा गौरी खानपुर गांव में ड्रोन कैमरे के निगरानी के साथ रूट मार्च किया गया है। इस दौरान लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। तथा लोगों से त्योहार को शांति पूर्ण भाईचारा और सद्भावना के साथ मनाए जाने की अपील की गई है। यह भी निर्देशित किया गया है की जो भी त्यौहार में अराजकता फैलाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही रूट मार्च में बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत,

थानाध्यक्ष बिसंडा, थानाध्यक्ष मर्का थानाध्यक्ष कमासिन सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *