अमेठी। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी ने पुलिस लाइन एवं कोतवाली अमेठी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी, कोतवाली प्रभारी रवि सिंह तथा धीरेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाया जाए। साथ ही थानों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
डीआईजी ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाकर आमजन को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।