राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। शहर में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि अब यह धंधा सिर्फ बड़े तस्करों तक सीमित नहीं रहा, शहर के गली-मोहल्लों तक पहुंच चुका है, जहां नाबालिग बच्चों के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इलाकों में खुलेआम नशे का लेन-देन हो रहा है। कुछ नाबालिग बच्चे भी इस काले कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जिससे समाज में चिंता का माहौल बन गया है। लोगों का आरोप है कि इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन की कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर नहीं दिख रही है।
जानकारों के मुताबिक, नशे की बढ़ती उपलब्धता युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी पर गहरा असर पड़ सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।