ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

“जनगणना-2027 को लेकर सख्ती: ड्यूटी पर तैनात अफसर-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द”

```

राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़ 

कटनी। जिले में चल रहे जनगणना-2027 के कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी ने जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में 1 मई से जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है, जिसके अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। यह चरण 30 मई 2026 तक जारी रहेगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी, रिजर्व स्टाफ सहित, बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को पहले अपने चार्ज अधिकारी की अनुशंसा लेनी होगी, जिसके बाद अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति से ही अवकाश मिल सकेगा।

प्रशासन ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी और सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *