राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने विभाग प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक कर जल-जमाव पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। नाला सफाई, ड्रेनेज सुधार और अतिक्रमण हटाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान शहरवासियों को परेशानी न हो।
वहीं दूसरी ओर मदन मोहन चौबे वार्ड के बंधवाटोला मार्ग की स्थिति प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही है। यहां वर्षों से नाला जाम पड़ा हुआ है, जिसके कारण हल्की बारिश में ही बस्ती में पानी भर जाता है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हर बरसात में उन्हें जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रशासन की निगाहें इस क्षेत्र पर कब पड़ेंगी।