लोकेशन मोतिहारी
राजद नेता स्वर्गीय सुरेश यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर मोतिहारी में एक भव्य स्मारक एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मोतिहारी पहुंचे।”
मोतिहारी में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सुरेश यादव की पुण्यतिथि पर भव्य स्मारक एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विशेष रूप से मोतिहारी पहुंचे। तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ सुरेश यादव के पैतृक गांव लक्ष्मीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया तथा स्मारक का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह