अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल।
विगत दिनों स्व.कमला देवी दीक्षित स्व.शांति देवी अवस्थी एवं स्व.सतीश दीक्षित की स्मृति में भीमुपर में विशाल निशुल्क हेल्थ कैंप संपन्न हुआ। शिविर का लगभग 400 ग्रामीण मरीजों ने लाभ उठाया जिसमें उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत दवाइयां वितरित की गई। आयोजक विकास दीक्षित ने बताया कि कैंप में भोपाल के प्रसिद्ध मल्टी स्पेशलिटी प्रभात श्री हॉस्पिटल डॉ.जेपी बुच, डॉ.रमेश बड़वे, डॉ.राम देशमुख और उनके स्टॉफ ने सेवाएं दी। अमित अवस्थी ने बताया कि कैंप में नसों की जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट, ब्लड शुगर जांच समेत कई प्रकार की जरूरी मेडिकल जांच निशुल्क की गई। साथ ही शिविर में लकवा, निमोनिया, डेंगू, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, गुर्दा एवं मूत्र रोग, पाइल्स, फिशर, भगंदर, हाइड्रोसील और हड्डी रोगों की जांच व परामर्श दिया जाएगा। आयोजक अमित अवस्थी ने बताया कि इस तरह के कैंप आगामी समय में जिले में अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर लगाए जाते रहेंगे क्योंकि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव होता है। इस मौके पर डॉ.रमेश बड़वे और डॉ.राम देशमुख ने बताया कि गांवों में लोग ऑपरेशन और इलाज से डरते हैं, जिसके कारण बीमारी गंभीर हो जाती है। डॉ.जेपी बुच ने बताया कि समय पर इलाज से बड़ी बीमारियों का भी सफल उपचार संभव है और अब आयुष्मान योजना के तहत इलाज किया जा सकता है जिससे मरीज और उसके परिवार पर अनर्थक आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता है। अंत में आभार विश्वास दीक्षित ने व्यक्त किया।