किसान ने पटवारी पर जमीन की गलत नाप करने का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि राजस्व रिकॉर्ड में उनकी जमीन कम दर्शाई गई है।
किसान ने बताया, “पटवारियों ने हमारी जमीन कम बताई है। हमारी जमीन करीब एक बीघा ढाई बिस्वा है, लेकिन रिकॉर्ड में कम दिख रही है। समझ नहीं आ रहा कि सरकारी जमीन दे रहे हो या हमारे पर्चे की जमीन ले रहे हो।”
किसान ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि सरकारी जमीन का आवंटन हो रहा है या उनकी निजी जमीन कम की जा रही है।
मामला जमीन की पैमाइश और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ा है। पीड़ित किसान ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर दोबारा सही नाप करवाने और रिकॉर्ड में सुधार करने की मांग की है।
और गड़बड़ी करने वाले पटवारी पर कार्रवाई की मांग की है
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल से संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश