किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 के नागरिकों ने सड़क एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर विधायक कार्यालय रिकेश सेन जी के कार्यालय पहुंचकर विधायक से मुलाकात की।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में सड़क और नालियों की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन में परेशानी होती है।
बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों की बात सुनने के बाद विधायक ने जल्द ही मौके का निरीक्षण करने और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही शुरू करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से होगा।