किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर
रायपुर। राजधानी में चार साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी ने अपने अवैध संबंधों में बच्चे को बाधा मानते हुए उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था और अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार की गई निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चे की मां के साथ अवैध संबंध में था और उसे लगता था कि बच्चा उनके रिश्ते में रुकावट बन रहा है। इसी वजह से उसने सुनियोजित तरीके से मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच पूरी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की आड़ में होने वाले जघन्य अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।