मीरगंज (बरेली)।
थाना मीरगंज पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से कथित छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर 11 जून को थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव की 12 वर्षीय बालिका के साथ अनुचित हरकत की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रेनू रानी द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मीरगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम निवासी 48 वर्षीय भूपराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली