किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बलौदाबाजार
भाटापारा मृतक खातेदार के नामिनी को जमा राशि का भुगतान करने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा की प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिता पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की गई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि मृतक खातेदार की जमा राशि जारी करने के लिए शाखा प्रबंधक ने नामिनी से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिता पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया
प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।