ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

```

झांसी के सीपरी बाजार थाना पुलिस ने वाहन चोरी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक .315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 जून की देर रात करीब 1:35 बजे मुखबिर की सूचना पर राजघाट क्षेत्र स्थित बैंकर्स कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद निवासी केपी सिंह लोधी (28 वर्ष) और अमित लोधी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बरामद आठ मोटरसाइकिलों में से एक बाइक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के एक मुकदमे से संबंधित पाई गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शक्ति सिंह, ITN NEWS, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *