मधुबनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बेनीपट्टी थाना क्षेत्र से अपहृत युवक रोहित कुमार को महज़ 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं
पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 22 जुलाई 2026 को सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार के अपहरण की सूचना मिलने के बाद बेनीपट्टी थाना में मामला दर्ज किया गया इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया तकनीकी अनुसंधान मानव सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका निशाना कन्हैया कुमार था, लेकिन गलत पहचान (Mistaken Identity) के कारण रोहित कुमार का अपहरण कर लिया गया पुलिस के अनुसार गोल्ड कारोबार से जुड़े विवाद को लेकर इस घटना की साजिश रची गई थी अपहरण के बाद युवक के साथ मारपीट भी की गई और उसे अलग-अलग स्थानों पर रखा गया
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्तिक डाकू, छोटू मंडल आशीष कुमार साह, विकास कुमार चौधरी और माधव कुमार के रूप में हुई है सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है
मधुबनी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि इस साजिश में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
ईश्वर कुमार झा
संवाददाता | इंडियन टीवी न्यूज़