गुना 7 मई को करे मतदान 100% ऊँगली पर स्याही दिखाये 7 मई को 30% डिस्काउन्ट पाये
लोकसभा निर्वाचन 2024
जिला व्यापार एवं उद्योग संघ की बैठक का किया गया आयोजन
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह की अध्यक्षता में जिला व्यापार एवं उद्योग संघ के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री तेज सिंह यादव सहित जिला व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिंह ने बताया कि आने वाली 07 मई 2024 को संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है। इस संबंध में उद्योग संघ के पदाधिकारी सुझाव मांगे गये। व्यापार एवं उद्योग के पदाधिकारियों ने बताया कि लोकतंत्र के इस पर्व में व्यापारीगण प्रशासन के साथ है और सब व्यापारियों ने अपने दुकानों पर वोट डालकर आने वाले मतदाताओं को अनेकों उपहार देने का निर्णय लिया है।
बैठक में व्यापार एवं उद्योग संघ द्वारा बताया गया कि जयस्तंभ चौराहे गुना पर 07 मई 2024 को ऐसे मतदाता जो मतदान कर अपने बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही का निशान दिखाएंगे उन्हें व्यापार एवं उद्योग संघ द्वारा पोहा, छाछ एवं ठण्डा पानी नि:शुल्क दिया जायेगा। इसी प्रकार बूढ़े़ बालाजी गुना तथा प्रताप छात्रावास के सामने भी छाछ एवं ठण्डा पानी दिया जायेगा। ग्रेन मर्चेट एसोसिएशन की ओर से मतदान करने वाले मतदाताओं को चाय एवं पोहा नि:शुल्क प्रदाय किया जायेगा।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट