नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
मुहर्रम को लेकर हज़ारीबाग़ टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक संपन्न ।
प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश
1.भड़काऊ गानों पर रहेगी पाबंदी,सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
2.आपसी प्रेम और भाईचारगी से मनाए मुहर्रम का पर्व: उपायुक्त
3.आवागमन बाधित न हो तथा ट्रैफिक व्यवस्था संधारण हेतू प्रतिनियुक्त अधिकारीयों का सहयोग करें: उपायुक्त
मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त नैन्सी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक स्थानीय नगर भवन सभागार में शनिवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी मजहब के लोग आपसी एकता और भाईचारगी के प्रतीक हैं। उन्होंने मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्व मनाने तथा सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ गाने पर मनाही की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर जिले के सभी मस्जिदों एवं इमामबाड़ों पर शांतिपूर्ण रूप से इबादत करें। छडवा डैम ने लगने वाले मेला पर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक तैयारियों को क्रियाशील