ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दारू प्रखंड में कृषि बीज का हुआ बंदरबांट

```

नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता

दारू प्रखंड में कृषि बीज का हुआ बंदरबांट ।

बीटीएम एवं कृषक मित्र के चहेतों को मिलती है सारी सुविधाएं ।

हजारीबाग मे आत्मा संस्था द्वारा किसानों को कई प्रकार की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में कृषि कार्य के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन हजारीबाग के कई प्रखंड अंतर्गत बीटीएम एवं कृषक मित्र की मिली भगत से किसानो की सही लाभ नहीं मिल पाता है। रब्बी फसलों की बीज जैसे चना, मसूर, सरसों और खरीफ फसलों में धान, अरहर, उरद, मकई सहित कई तरह की बीजों को बीटीएम एवं कृषक मित्र अपने चहेतों को देने का काम करते हैं। वही किसी प्रकार की प्रचार प्रसार ना किया जाता है। जिससे किसानों की जानकारी नहीं होती है,और बिचौलिए के माध्यम से सभी बीजों का वितरण मनमानी तरीके से कर दिया जाता है। इतना ही नहीं इन बीजों को बाजार में भी उपलब्ध करवा दिया जाता है। किसानो की जानकारी तब होती है। जब सारे बीज बिचौलिए को वितरण कर दिया जाता है। इस कई वास्तविक किसान बीज लेने से वंचित हो जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण दारू प्रखंड का है। संपर्क करने पर बीटीएम द्वारा कृषक मित्रों के ऊपर ढाल दिया जाता है। वहीं अगर किसी कृषक मित्र की बात कही जाए तो बीटीएम अपने आडे हाथों लेकर उसे कृषक मित्र की प्रशंसा करने लगते है। जिससे किसान उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *