ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

उज्जैन: इवेंट पर पहुंचे डायल हंड्रेड के प्रधान आरक्षक पर हमला

```

इवेंट पर पहुंचे डायल हंड्रेड के प्रधान आरक्षक पर हमला

पायलट मौके से भागा, रात 11.30 बजे की घटना
उज्जैन। विवाद का पॉइंट मिलने पर रात 11.30 बजे पवासा थाने की डायल हंड्रेड आगर रोड मंगल नगर पहुंची थी। प्रधान आरक्षक ने विवाद करने वालों को पकडऩे का प्रयास किया। तभी तीन से चार लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस पर हमला होते देख डायल हंड्रेड का पायलट प्रधान आरक्षक को अकेला छोड़ कर भाग निकला।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि मंगल नगर में रहने वाले रतन बरगुंडा के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात 11.30 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले बरगुंडा समाज के ही लकी, गणेश, आकाश और एक-दो अन्य रतन से विवाद करने लगे। रतन विवाद की सूचना डायल हंड्रेड पर दी। पंवासा थाने की डायल हंड्रेड को इवेंट मिला तो प्रधान आरक्षक हरिराम पिता कालू राम चौधरी निवासी पुष्पांजलि नगर पायलट के साथ मौके पर पहुंचा। जहां विवाद कर रहे युवकों को पकडऩे का प्रयास किया गया तो उन्होंने प्रधान आरक्षक पर ही हमला कर दिया। यह देख डायल हंड्रेड का पायलट मौके से भाग निकला और चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमला करने वाले भाग निकले। प्रधान आरक्षक को उपचार क लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सिर और गले में गंभीर चोट लगना सामने आया है। पुलिस ने हमलावर युवकों के परिजनों को थाने पर बैठा लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। मामले में प्रधान आरक्षक के बयान दर्ज कार प्राणघातक हमले और शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि हमलावर अपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
चिमनगंज की डायल हंड्रेड खराब
पिछले कई दिनों से चिमन गंज थाने की डायल हंड्रेड खराब पड़ी है। जिसके चलते इवेंट मिलने पर आस पास पॉइंट पर तैनात डायल हंड्रेड को चिमन गंज थाना क्षेत्र में होने वाली घटना दुर्घटना और विवाद का पॉइंट देकर भेजा जाता है। शहर में चल रही कई डायल हंड्रेड की हालत खस्ता बनी हुई है।
जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *