अवैध शराब की तलाश में निकला आबकारी विभाग-जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने टीम के साथ की छापेमारी – मचा हड़कम – हाथ कुछ भी नहीं लगा…
सहारनपुर : शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत अवैध मदिरा की तस्करी के रोकथाम हेतु आज जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह के खुद आबकरी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह – विकास यादव – अक्षय कुमार के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदामों का औचक निरीक्षण किया – निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध मादक वस्तु बरामद नहीं हुई – इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह ने बताया आज हमारे द्वारा टीम तैयार की थी- जिसका नेतृत्व मेरे द्वारा किया गया और शहर की ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम पर चेकिंग अभियान चलाया गया – इसका मकसद था किसी प्रकार की अवैध मादक वस्तु ट्रांसपोर्ट के जरिए दूसरे जिले में न जाने पाए जिसकी गहनता से ट्रांसपोर्ट पर रखें सम्मान की जांच की गई और ट्रांसपोर्ट मालिक व मुंशीयों को बताया भी गया है- किसी प्रकार का मादक वस्तु ट्रांसपोर्ट के जरिए बाहर ना भेजी जाए – अन्यथा ट्रांसपोर्ट के स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी – निरीक्षण के दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक अक्षय कुमार, आबकारी निरीक्षक विकास यादव , प्रधान सिपाही राजेश, सिपाही राजेश कुमार, सिपाही सोनू कुमार, प्रधान सिपाही बलबीर सिंह, सुदीप कनौजिया, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे!!ll
रिपोर्ट : रमेश सैनी सहारनपुर