रिपोर्ट हिमांशु गौड़ ब्यूरो चीफ इंडियन न्यूज़ टीवी देहरादून उत्तराखंड
जमनपुर सेलाकुई से शनि मंदिर तक रैली का आयोजन प्रोजेक्ट बुरांश और नगर पंचायत के सहभागिता से आयोजित किया गया इस रैली का उद्देश्य आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए समाज को एकजुट करना मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझना और इस विषय पर खुलकर बात करने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया रैली का शुभारंभ ब्रांच अधिकारी अतुल सिंह द्वारा द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि बुरांश मानसिक स्वास्थ्य पर 2014 से कार्य कर रहा है और यह लेमन हॉस्पिटल का एक प्रोजेक्ट है उन्होंने यह भी बताया कि बुरांश 4000 से अधिक मानसिक अस्वस्थ मरीजों को सेवा प्रदान कर चुका है अंत में गीता शाक्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया गया इस कार्यक्रम में समाज सेवक वीर सिंह रावत तुलाराम जोशी नगरपंचायत के कार्यकर्ता और बुरांश से परियोजना अधिकारी पूजा बलूनी ममता भंडारी किरण शर्मा ब्राह्म् एवं याकूब उपस्थित रहे।