जालौन में रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाते समय चार किशोर गहरे पानी में चले गए, जिसमें दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे को देख वहां मौजूद लोगों ने चारों किशोरों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने चैकअप करने के बाद दो को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए दो किशोरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
★ घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खी बाल की है। बताया गया कि जालौन के मोहल्ला चूर्खीबाल के रहने वाला सोहिल उर्फ कल्लू 10 वर्ष और अकरम उर्फ नाजिर अली उम्र करीब 11 वर्ष अपने दो अन्य साथियों के साथ मोहल्ले के ही चुर्खी वाल में बने तालाब में नहाने गये थे, जैसे ही नहाते नहाते हुए गहरे तालाब में चले गए और डूब गए, चारों किशोर को तालाब में डूबता देख आसपास के लोगों ने छलांग लगाते हुए डूब रहे किशोर को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अकरम उर्फ नजीर तथा सोहिल उर्फ कल्लू को मृत घोषित कर दिया।
★ वहीं चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक होने पर उनका प्रथम उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, हादसे की जानकारी मिलते ही जालौन कोतवाली के सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई, इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पटेल के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी, वहीं इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अनिल कुमार ओझा ब्यूरो चीफ जिला -जालौन उरई (उ.प्र.)