नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट
केसला जनपद पंचायत के 52 ग्राम पंचायतो के 122 गांवों में स्वच्छता हेतु विशेष मोहल्ला ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही प्रतिदिन गतिविधियां की जा रही है, जिसमे सरपंच, सचिन, सहायक सचिव, पेसा मोबिलाईजर, स्कूल शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एनआरएलएम, सफाई मित्र, पेसा समिति सदस्य, जागरूक युवाओं के माध्यम से ग्रामों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।