नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।
हजारीबाग : मंगलवार को विधायक अंबा प्रसाद ने नापोखुर्द में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने ग्राम नापोखुर्द में रोहन साव के घर से शमशान घाट होते हुए हाई स्कूल जाने की ओर पथ एवं पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों की सुविधा हेतु उद्घाटन किया। वहीं लघु शिक्षा प्रमंडल द्वारा धुरधुरवा आहर मध्यम सिंचाई योजना जीणोधार कार्य व उत्क्रमित उच्च विद्यालय नापोखुर्द की आधारशिला रखी।
शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव वासियो में काफी खुशी देखी गई, महिलाएं भारी संख्या में विधायक अंबा प्रसाद के साथ शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई व उक्त विकास कार्यों पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।
मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य गणेश साव, विधायक प्रतिनिधि जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, चंदर साव उर्फ चंदर भाई भाई, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका साव, अजीत महतो, पंचायत अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,मनोज साव, राजेश साव, अशोक साव, बेचन साव,भीम साव, केदार साव सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।