जैतपुर रोहित शर्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगामा गांव में पि एच ई विभाग के नल जल योजना में काम करते समय करंट लगने से पुरुषोत्तम एवं प्रशांत की मृत्यु होने के बाद उसके सभी परिजन एवं गांव के लोगों के द्वारा लाश को मुख्य जैतपुर बुढार मार्ग में रखकर सुबह से आंदोलन कर रहे थे जनता के द्वारा उपस्थित लोगों के द्वारा कलेक्टर कीउपस्थिति होने के बाद ही चक्का जाम समाप्त करने की बात कर रहे थे जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिंहा एवं जैतपुर एसडीएम अमृता गर्ग जिन्हें कलेक्टर के द्वारा भेजा गया था भारी जनसमूह के बीच उपस्थित होकर सभी को समझाइस दिए मृत पुरुषोत्तम के पुत्र को एवं बहू को समझाए कि मैं अपने विभाग में प्रशांत की पत्नी को हॉस्टल में बतौर मजदूरी कार्य में कार्यक्रम के बाद ही तुरंत नियुक्त करूंगा और कलेक्टर साहब के द्वारा यह कहा गया है कि दोषी व्यक्ति के ऊपर समुचित कार्रवाई होगी तथा आप लोगों को जो भी न्याय उचित होगा मुआवजा दिलाया जाएगा आपके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा कोरी के परिवार जनों को एवं उपस्थित जनसमूह को सहायक आयुक्त आनंद राय सिंहा के द्वारा बहुत ही गंभीरता पूर्वक भावुक मन से समझाया गया उनके द्वारा यह बताया गया कि संगीता कोरी मेरे परिवार की है संगीता कोरी के पति और पुत्र का दुर्घटना में मृत्यु हुई है इसका मुझे भी बहुत दुख है मैं अपनी ओर से₹20000 की सहयोग प्रदान कर रहा हूं ठेकेदार के द्वारा ₹100000 का सहयोग दिया गया है और साथ ही जिला प्रशासन द्वारा भी आर्थिक सहायता दिया जाएगाऔर बाद में और भी कराया जाएगा तब उपस्थित जनसमूह ने शव को घर लेकर आए और चक्का जाम समाप्त किया इस मौके पर जैतपुर तहसीलदार संदीप सिंह बघेल नायब तहसीलदार जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड आर आई एवं जैतपुर पुलिस बल मौजूद रही।