खबर सहारनपुर के गागलहेड़ी से
मोन्ट फोर्ट स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय अबैकस प्रतियोगिता में परचम लहराया
दून हिल्स एकेडमी, देवबंद में आयोजित जिला स्तरीय अबैकस चैंपियनशिप में मोन्ट फोर्ट स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया, लेकिन मोन्ट फोर्ट स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और कौशल से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इस प्रतियोगिता में मोन्ट फोर्ट स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा अनिका त्यागी जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया, इसके अलावा लक्ष्य ने चतुर्थ स्थान, तनवीर कौर ने पंचम स्थान, आरोही ने 8वां स्थान, प्रनीत कौर व रुद्रा ने 15वां स्थान, और आनवी ने 20वां स्थान प्राप्त किया।
इन छात्रों की इस अद्वितीय उपलब्धि पर आज ब्रेन बूस्टेबल के निदेशक अरिहंत जैन ने सभी छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र मेडल और चैंपियनशिप कप देकर उनका हौसला बढ़ाया।
मोन्ट फोर्ट स्कूल के प्रबंधक पंकज गर्ग ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से इतने अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों को न केवल शिक्षा में उत्कृष्टता प्रदान करना है, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास और कौशल को भी विकसित करना है।”
कोऑर्डिनेटर पारुल सचदेवा ने कहा, “अबैकस न केवल बच्चों के गणितीय कौशल को बढ़ाता है, बल्कि उनके मस्तिष्क को भी तेज बनाता है। आज की यह सफलता उन सभी बच्चों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।”
किस अवसर पर कुलदीप कुमार शोभित, समद ,छवि ,रिंकी गुप्ता, रुचि कौशिक, विभा शर्मा, डोली यादव, मीनाक्षी ,सारिका शर्मा, श्वेता मेहरा ,सुनीता चौहान आदि उपस्थित रहे!
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़