बक्स्वाहा के जंगलों सिद्ध क्षेत्र में पहुंचे दादा गुरु
-विकास के नाम पर विनाश की लीला नही रचने देंगे।
-हमारा जीवन हमारा अस्तित्व वनों से हीरों से नही।
-सेवा व्यवस्था और विकास के नाम पर लाखों वृक्षों को काटने की योजना क्षेत्र का विकास नही विनाश का कारण बनेगी-
दादागुरु समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार
आज समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार दादा गुरु बक्स्वाहा के जंगलों एवं आस पास के प्राचीन सिद्ध देव तक पहुंच किया दर्शन पूजन चिंतन।
बक्स्वाहा जंगल बचाओ अभियान से जुड़े स्थानीय ग्रामीण जनों एवं पत्रकार बंधुओं से मिले। बक्स्वाहा के जंगलों को बचाने किया आह्वान दादा गुरु ने दिया संदेश-
पूंजीपतियों कंपनियों से जुड़े दलाल व्यवस्था रोजगार विकास के नाम पर ग्रामीण जनों को भ्रमित कर रहे अमूल्य वन संपदा धरोहर जो सदियों से हमारे जीवन हमारी व्यवस्था का मूल आधार है पूंजीपतियों कंपनियों के प्रलोभन में आकर अपने जीवन क्षेत्र से खिलवाड़ कर रहे विकास के नाम पर विनाश की लीला रच रहे।
पूंजीपतियों कंपनियों दलालों दबंगों के आकर्षण प्रलोभन से दूर रहे ग्रामीण जन इन्हीं जंगलों से हमारा जीवन है हमारी व्यवस्था है।प्राण प्रण से जंगल बचाएँ जीवन बचाए सच्चा धर्म निभाए
बुन्देलखण्ड की बलिदानी पावन धरा और अमूल्य प्राकृतिक वन संपदाओं धरोहरों के संरक्षण सम्वर्धन के लिए प्राण प्रण से हम संकल्पित है।
( ब्योरो चीफ विरेन्दर सिंघ चौहान ) होशंगाबाद