भाई ने सहेली को डांटा तो बहन ने लगाई कुएं में छलांग ,बाल- बाल बची जान
दुद्धी सोनभद्र। क़स्बे के वार्ड एक में गुरुवार की दोपहर एक भाई ने अपने बहन की सहेली को घर आने से मना कर डांट तो बहन ने क्षुब्ध होकर कुएं में छलांग लगा दी।कुएं में छपाक की आवाज सुनकर आसपास के रहवासियों ने जब कुएं में देखा तो किशोरी को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला ।जिसके बाद किशोरी को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया जहां किशोरी के उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार एक किशोरी का उसकी सहेली से ज्यादा मेलजोल ठीक नही लग रहा था ,जिसके बाद बहन की सहेली जब उसके घर पहुँची तो भाई ने बहन की सहेली को डांट फटकार लगा दी ,प्रिय सहेली को फटकारने की बात बहन को नागवार गुजरी और उसने घर के पास कुएं में छलांग लगा दी।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह